नई दिल्ली:- हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी घोषणा करते हुए नेशनल हाईवे से कई टोल प्लाजा हटाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अब 60 किलोमीटर पर सिर्फ एक बार ही टोल चुकाना होगा।
सरकार ने अब नेशनल हाईवे से कई सारे टोल प्लाजा हटाने का फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अब नेशनल हाईवे पर 60 किलोमीटर में सिर्फ एक बार ही टोल चुकाना होगा। ऐसे में हाईवे पर सफर करना अब पहले से ज्यादा आरामदेय और कीफायती भी होगा। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक बाकी सभी टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे और लोगों को एक बार ही इस रेंज में टोल देना होगा।

90 दिन का टारगेट
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक अब नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है। ऐसे में लोगों को ना सिर्फ समय की बर्बादी होती है बल्कि किचकिच से सफर भी कष्टदायक हो जाता है। जो गलत है और अवैध है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा। यानी अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा। बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे।
इस काम को पूरा करने के लिए अगले तीन महीने यानी 90 दिन का टारगेट रखा गया है। उम्मीद है इस समय सीमा में इस पर काम पूरा हो जाएगा और लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - सालासर बालाजी का गेट तोड़ने को लेकर कांग्रेसजनों फूंका पीएम मोदी का पुतला