मध्यप्रदेश में शीतलहर की चेतावनी, तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना








भोपाल। मध्यप्रदेश में फिर से शीतलहर के हालत बने हुए हैं।(Cold Wave in Madhya pradesh ) वहीं आने वाले कुछ घंटों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। इससे पहले पंचमढ़ी में एक बार फिर पारा 2.4 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके चलते यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है।











बता दें कि जनवरी महीने के अंंतिम सप्ताह में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद अचानक से मौसम में आए बदलाव से फिर से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट हुई है।





मध्य प्रदेश में ठंड की चेतावनी<br/>Www.timesofmadhyapradesh.com




वहीं बीते 24 घंटे में कई जिलों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। पचमढ़ी में पारा 2.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज हुआ। मंडला, खजुराहो, उमरिया में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल में 7.7, ग्वालियर में 7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इधर इंदौर में 9.6 और जबलपुर में 9.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।





यह भी पढ़ें - लाता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी











मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर में मौसम का मिजाज बदल हुआ है। वहीं आज से मौसम में फिर से बदलाव देखने मिल सकता है। राजस्थान में चक्रवात के कारण मौसम में परिवर्तन की संभावना है। बदलाव से मौसम में उतारा चढ़ाव देखने को मिल सकता है।





यह भी पढ़ें - सिंचाई के बाद गांधीसागर जलाशय से मिलेगा मंदसौर-नीमच-रतलाम के 1735 गांवो में पेयजल








Previous Post Next Post