अंडरब्रिज की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग से मिले अंडर ब्रिज बनाओ समिति के सदस्य








शामगढ:- आलमगढ़ स्थित रेलवे समपार फाटक 46 स्पेशल बंद होने के बाद नगर की एक तिहाई आबादी को ओवर ब्रिज पर होकर 3-4 किलोमीटर लंबा सफर तय कर कर जाना पड़ रहा है जिसमें सेकड़ो गांव के लोग भी शामिल हैं जिनको गांव से शामगढ़ तहसील सहित कृषि उपज लेकर शामगढ मुख्यालय आने के लिए 3 से 4 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर कर शामगढ़ आना पड़ रहा है। जिससे समय के साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है ।











अंडर ब्रिज बनाओ समिति की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह डंग से हुई बैठक<br/>Www.timesofmadhyapradesh.com




गौरतलब है कि रेलवे द्वारा 18 नवंबर 21 को मेंटेनेंस के नाम पर बिना किसी सूचना के रेलवे समपार फाटक हमेशा के लिए बंद करने के बाद अंडर ब्रिज बनाओ समिति के बैनरतले रहवासियों द्वारा लगातार 36 दिनों तक अंडरब्रिज की मांग को लेकर धरना,प्रदर्शन, आंदोलन,रैली, भूख हड़ताल तमाम प्रयास करने के बाद भी आज दिनांक तक अंडर ब्रिज को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं होने के चलते अंडर ब्रिज का आंदोलन समाप्त होने के 49 दिन बाद एक बार फिर अंडर ब्रिज बनाओ समिति सहित स्थानीय रहवासी रविवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग के पास अंडर ब्रिज की अलख जगाने सुवासरा पहुंचे और अंडरब्रिज की मांग हेतु एक बार फिर से एक लेखी आवेदन कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह को दिया गया मामले में कैबिनेट मंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में अंडर ब्रिज बनाने हेतु समिति को आश्वस्त भी किया गया।











शामगढ़ अंडर ब्रिज बनाओ समिति<br/>Www.timesofmadhyapradesh.com




अंडर ब्रिज बनाओ समिति के मनोज देसाई द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सकारात्मक माहौल में कैबिनेट मिनिस्टर हरदीप सिंह डंग से अंडर ब्रिज हेतु चर्चा की गई जिस पर कैबिनेट मंत्री द्वारा गंभीरता से जल्द से जल्द अंडरब्रिज हेतु वित्तीय स्वीकृति के लिए सरकार को पत्र लिखने की बात कही गई । उन्होंने बताया कि जल्द ही वित्तीय वर्ष 2022-23 में अंडर ब्रिज हेतु वित्तीय स्वीकृति मध्य प्रदेश सरकार से मिलने के बाद अंडर ब्रिज बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तब तक उन्होंने अंडर ब्रिज बनाओ समिति को धैर्य बनाए रखने के लिए कहा है कैबिनेट मंत्री द्वारा यहां तक कहा गया कि उनके द्वारा जल्द ही भोपाल से अंडर ब्रिज हेतु वित्तीय स्वीकृति का समाचार अंडर ब्रिज समिति को जल्द ही फोन पर दिया जाएगा।।





यह भी पढ़ें - लूट के 2 आरोपियों को शामगढ़ पुलिस ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार








Previous Post Next Post