crossorigin="anonymous">
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9625835403168602"
data-ad-slot="9945546314">
अनाज व्यापारी के यहां चोरी से व्यापारियों में आक्रोश
सुवासरा(संजय फरक्या):-

नगर में करीब तीन माह से चोरो ने आतंक मचा रखा है। इसके बावजूद सुवासरा थाना पुलिस ना तो चोरो को पकड़ पा रही है और नही कोई अन्य ठोस कदम उठा रही है। व्यापारियों के गोदामों से हजारों- लाखों का माल चोर आसानी से ले जा रहे है। ताजा मामला गतरात्रि का है, सांसद प्रतिनिधि के गोदाम से चोर करीब ढाई लाख रुपये का अनाज ले उड़े। मजे की बात तो यह है कि जिस मार्ग पर यह गोदाम है, उसी मार्ग पर रात्रि में पुलिस गश्त कर रही थी। लेकिन चोर इतने शातिर थे कि पुलिस की नाक के नीचे से आसानी से माल ले उड़े और पुलिस कुछ नही कर सकी। उल्लेखनीय है कि तीन माह में सुवासरा और रुनिजा क्षेत्र में छोटी- मोटी चोरियों के अलावा करीब 8 से 10 बड़ी चोरियां हो चुकी है, जिसमे हजारो- लाखो का माल चोर ले उड़े है। इनमें से एक भी चोरी का पुलिस आज तक खुलासा नही कर पाई है।
crossorigin="anonymous">
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9625835403168602"
data-ad-slot="9945546314">

40 क्विटल अनाज लेकर फुर्र हुए चोर-
सासंद प्रतिनिधि घनश्याम धनोतिया ने बताया कि सुवासरा गाँव चौपाटी चोमहला रोड पर उनका गोदाम है। चोर रात्रि में गोदाम के पीछे की दीवार में छेदकर करीब ढाई लाख का माल ले गए। इसमें रायड़ा 18-20 क्विटल, चना 8 क्विटल, असालिया 2.64 क्विटल, धनिया 4.42 क्विटल, सोयाबीन 5 क्विटल शामिल है। धनोतिया ने थाने पर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। अनुमानत: इतना अनाज ले जाने के लिए चोरो को करीब ढाई से तीन घण्टे का समय लग होगा। जानकारी अनुसार इसी मार्ग पर पुलिस गोवंश के वाहन को पकड़ने के लिए रात्रि में गश्त करती रही। इसके बावजूद चोरो ने पुलिस को चोरी की भनक तक नही लगने दी। आसानी से पुलिस के सामने ही माल लेकर फुर्र हो गए। करीब तीन माह से चोर इसी तरह चोरी की वारदातें कर रहे है। दो दिन पहले भी चोरो ने अनाज व्यापारी राजेन्द्र पोरवाल के मोडीमाता मंदिर के सामने स्थित गोदाम की दीवार में छेदकर करीब 25 हजार का माल चुरा लिया था। ढाई माह पहले भी चोर राजेन्द्र के इसी गोदाम से करीब 1 लाख का अनाज चुरा ले गए थे।
crossorigin="anonymous">
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9625835403168602"
data-ad-slot="9945546314">

इनका कहना
चोरो को पकड़ने में शीघ्र सफलता हासिल कर ली जाएगी हमारा पूरा प्रयास जारी है
-शेरसिंह भूरिया एसडीओपी सीतामऊ
crossorigin="anonymous">
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9625835403168602"
data-ad-slot="9945546314">