मुंबई। Singer Bappi Lahiri passes away : बॉलीवुड के लेजेंड्री सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिड़ी का आज निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने 69 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से देश में शोक की लहर दौड़ गई।
बालीवुड इंडस्ट्री में बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लाहिड़ी ने अपने करियर में 500 से ज्यादा गानों में कंपोज किया। उन्हें गानों के सोने की जूलरी पहनने को लेकर काफी लगवा था यही कारण है कि उन्हें गोल्ड प्रेम के लिए जाना जाता है।
बप्पी लाहिड़ी इकलौते ऐसे सिंगर थे जो ढेर सारा सोना पहने नजर आते थे। वहीं उनके फैंस को आज तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर बप्पी लाहिड़ी को आखिर क्यों सोने से इतना प्यार है।

Singer Bappi Lahiri passes away : बता दें कि बप्पी लाहिड़ी ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उन्होंने अपने इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया था कि एक हॉलीवुड आर्टिस्ट की वजह से उन्होंने सोना पहनना शुरू किया था। बप्पी लाहिड़ी ने कहा था, ‘मैं हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेस्ली को काफी पसंद करता था। मैंने देखा था कि वह हमेशा एक सोने की चेन गले में पहना करते थे। मुझे उनका वो अंदाज काफी पसंद आया था।
यह भी पढ़ें - अप्रैल में हो सकते हैं मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव.....?
एल्विस प्रेस्ली को ही देखकर बप्पी लाहिड़ी ने निर्णय किया था कि वह और ज्यादा सफल बनकर रहेंगे। साथ ही बप्पी लाहिड़ी सोने को अपने लिए लकी भी मानते थे। उनका उतना सोना पहनना चाहते थे, जितना वह इंडस्ट्री में सफल हो पाएंगे। हालांकि बप्पी दा ये नहीं बता पाए कि वे कितना सोना पहनकर चलते थे।