मध्यप्रदेश में पहले दिन सवा सात लाख बच्चों ने लगवाया पहला टीका


कोविड-19 टीकाकरण<br/>Www.timesofmadhyapradesh.com




कोरोनावायरस का टीका लगवाने को लेकर प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों ने सोमवार को महाअभियान के पहले ही दिन उत्साह दिखाया। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में टीका लगवाने की व्यवस्था की गई थी। प्रदेश में कुल 48 लाख किशोरों में से पहले दिन 15 लाख को कोविड का पहला टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम 6:00 बजे तक प्रदेश में 7 लाख 27 हजार किशोरों द्वारा टीका लगवाने की रिपोर्ट आ चुकी थी। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में पहुंचकर अभियान का शुभारंभ किया उन्होंने किशोरों से खुद दोनों टीके लगवाने वह दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की।





कोविड-19 टीकाकरण<br/>Www.timesofmadhyapradesh.com




किशोरों को टीका लगवाने के महाअभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग में 1 दिन पहले ही चयनित स्कूलों में व्यवस्था कर ली थी। इसके लिए प्रदेश में 86 स्कूलों में केंद्र बनाए गए थे सभी केंद्रों पर सुबह से किशोरों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई। टीका लगवाने के बाद उत्साहित किशोरों ने केंद्रों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली और इंटरनेट मीडिया पर उसे जमकर पोस्ट भी किया। इसे दूसरे साथी भी प्रेरित होकर स्कूल पहुंचे और टीका लगवाए टीकाकरण के लिए स्कूलों में ही पंजीयन की भी व्यवस्था की गई थी।






Previous Post Next Post