शामगढ़ में जल्द बनेगा 50 बिस्तरों (bad) का अस्पताल ₹ 7.88 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत

शामगढ(मंदसौर):- मंदसौर जिला मुख्यालय के बाद सबसे बड़े आबादी वाले एवं व्यापारिक नगर शामगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग की पहल के बाद उन्नति के आसार नजर आ रहे हैं।
वर्ष 2021 (year 2021) में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद अस्पताल उन्नयन हेतु मेडिकल स्टॉफ सहित डॉक्टरों की मांग के बाद अब राज्य शासन द्वारा सिविल अस्पताल भवन हेतु 7.88 करोड रुपए राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है इसके बाद जल्द ही अस्पताल भवन की बिल्डिंग में 50 बिस्तर वाले वार्ड की बढ़ोतरी होगी जिसके टेंडर शासन द्वारा निकाले जा चुके हैं जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और जल्द ही शामगढ़ सहित आसपास के लगभग 100 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।