17 साल की लड़की का चाइना डोर से कटा गला हुई मौत- उज्जैन


उज्जैन। शहर के फ्रीगंज स्थित जीरो पाइंट ब्रिज पर स्कूटर से गुजर रही 17 साल की लड़की का चाइना डोर से गला कट गया। उसे इलाज के लिए समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।





17 साल की लड़की का गला कटा चाइना डोर से




घटना दोपहर 12:20 बजे की है। नेहा आंजना नामक युवती अपनी सहेली के साथ स्कूटर से ब्रिज पार कर रही थी।‌ इसी दौरान वो पतंग की चाइना डोर के चपेट में आ गई। गला कटने पर राहगीरों ने उसे पाटीदार अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।






style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9625835403168602"
data-ad-slot="2096146343">





डोर पर प्रतिबंध, फिर भी धड़ल्ले से बिकी - बता दें की चाइना डोर का उपयोग पतंग उड़ाने में किया जाता है। यह सामान्य पतंग डोर से अलग होती है और टूटती नहीं है‌। इसी कारण लोग इसकी चपेट में आकर घायल होते हैं। प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है।‌ इसके बावजूद चोरी छिपे इसकी बिक्री की जाती है।





पुलिस ने ‌जब्त‌ की थी डोर - शुक्रवार को पुलिस ने कई दुकानों पर दबिश देकर चाइना डोर जब्त की थी। दो दिन पहले एक बच्चा भी चाइना ‌डोर की चपेट में आकर घायल हो गया था।






style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9625835403168602"
data-ad-slot="2096146343">


Previous Post Next Post