लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश निगम मंडलों में नियुक्ति सिंधिया समर्थकों का रहा दबदबा


सिंधिया और शिवराज




लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश निगम मंडलों में नियुक्ति सिंधिया समर्थकों का रहा दबदबा





भोपाल- मध्यप्रदेश में 15 महीनों की कमलनाथ सरकार गिरकर शिवराज सिंह सरकार बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और शुक्रवार को मध्यप्रदेश में हुई निगम मंडलो की नियुक्ति उनके समर्थकों को भी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दिलाने में कामयाब रहे। लंबे अर्से से मध्यप्रदेश में निगम मंडलो की नियुक्ति पर सभी की नज़रे टिकी थी।





सिंधिया और शिवराज




मध्य प्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियां-





-विनोद गोटिया को बनाया गया पर्यटन निगम का अध्यक्ष।
-एंदल सिंह कंसाना बने एमपी एग्रो के चेयरमैन।





  • इमरती देवी लघु उद्योग निगम की बनी चेयरमैन
  • रघुराज कंसाना पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम के अध्यक्ष बने।
    गिर्राज दंडोतिया बने ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष




-मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया।
-रणवीर जाटव को संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष।





उपचुनाव के सारे पराजित नेताओं को नियुक्त क़िया
25 नेताओं को दिया मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा
सिंधिया समर्थक सभी को मिला मंत्री दर्जा
मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र बरुआ नियुक्त





  • ग्वालियर से पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल बीज निगम के चेयरमैन बनाए गए।
    श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,
    मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष श्री रघुराज कंसाना को नियुक्त किया गया है।
    श्री अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया .
    मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष श्री राजकुमार कुशवाहा को नियुक्त किया गया।
    श्री सावन सोनकर को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
    श्रीमती निर्मला बारेला को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,
    श्री रमेश खटीक को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,
    सुश्री अमिता चपरा को मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,
    श्री राजेश अग्रवाल को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है
    श्री जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,
    श्री आशुतोष तिवारी को मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,
    मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पद पर श्री शैलेंद्र बरुआ को नियुक्त किया गया है।
    मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर श्री शैलेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है।








निगम मंडलो में हुई नियुक्तियों की सूची

Previous Post Next Post