मध्यप्रदेश में ओमीक्रोन सक्रिय रेट 30% बड़ी विदेश से इंदौर आए 2000 लोगों का पता नहीं लगा पा रही है सरकार


मध्यप्रदेश में ओमिक्रॉन की एंट्री से चिंता बढ़गई है। विदेश से इंदौर आए एक हजार लोगोंकी जांच में 2.6% पॉजिटिव मिले हैं। इन 26पॉजिटिव में से आठ में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टिहुई है। इससे पता चलता है कि हर चौथे कोरोनापॉजिटिव में ओमिक्रॉन वैरिएंट है। इनमें दुबई,अमेरिका और तंजानिया से 2-2, ब्रिटेन व घानासे 1-1 लोग आए थे। ये सभी 15 से 20 दिसंबरके बीच विदेश से आए हैं। अभी भी दो हजार लोगऐसे हैं, जो नवंबर के बाद इंदौर आए हैं, जिनकीजांच नहीं हो पाई है। इनका पता नहीं चल पायाहै। इधर, 26 मामलों के आधार पर सिक्वसेंसिंग का रेट देखें तो 30% से भी ज्यादा पॉजिटिविटी रेट मिला है। यानी विदेश से लौटा हर तीसरासंक्रमित व्यक्ति ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया है।
ओमिक्रॉन के मिले सभी मरीज युवा हैं। उनकीउम्र 26 से 33 साल के बीच है। मरीजों में सिर्फ एक महिला है। अभी दो मरीज भर्ती हैं। सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। अमेरिका से आए युवक को बूस्टर डोज भी लगा है। ओमिक्रॉन की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन कॉन्टैक्ट हिस्ट्री





इंदौर हवाई अड्डा




सबसे बड़ा डर... दो हजार लोग कहां गए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वीकार किया है कि विदेश से तीन हजार लोग इंदौर आए थे। इनमें
से दो हजार कहीं चले गए हैं। यानी इन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका है। विदेश से भोपाल आने वालों में 10 पॉजिटिव भोपाल में विदेश से आने वालों में 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनकी जीनोम सिक्वेंसिंग सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। नवंबर से अब तक भोपाल से 60 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट किसी की नहीं आई है। जानिए विदेश से आए लोगों की हिस्ट्री UK से इंदौर लौटी 23 वर्षीय युवती (स्टूडेंट) 15 दिसंबर को पॉजिटिव पाई गई थी। उसे वैक्सीन की दोनों डोज लग चुके हैं। उसे शैल्बी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। युवती की रिपोर्ट
निगेटिव आ चुकी है। US से लौटा 20 वर्षीय स्टूडेंट 18 दिसंबर को
पॉजिटिव पाया गया था। उसे सरकारी MRTB हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। 22 दिसंब रको रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 30 वर्षीय युवक एक साल से USA में पढ़ाई कर रहा था। यहां वह 20 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया था। उसे DNS हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है।
33 वर्षीय युवक 7 दिन पहले तंजानिया से मुंबई होकर इंदौर आया था। वह 20 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया था। उसे मयूर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था तथा दो-तीन पहले फिर
मुंबई लौट गया। • एक अन्य 26 वर्षीय युवक भी एक हफ्ते पहले तंजानिया से मुंबई होकर इंदौर आया था। वहbभी 20 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया था। वह भी तीन दिन पहले मुंबई लौट चुका है।। 33 वर्षीय युवक घाना से मुंबई होकर इंदौर आया था। 17 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया था। उसे दोनों डोज की वैक्सीन लग चुकी है और अभी MRTB हॉस्पिटल में एडमिट है। 31 वर्षीय युवक दुबई से इंदौर लौटा था और
.





20 दिसंबर को पॉजिटिव पाया गया। उसे दोनों डोज लग चुके हैं। यह DNS हॉस्पिटल में एडमिट है। 26 वर्षीय युवक 8 दिसंबर को दुबई गया था।bवहां से 13 दिसंबर को इंदौर लौटा था। 19 दिसंबर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह एक हफ्ते DNS हॉस्पिटल में एडमिट रहा और फिर होम आइसोलेट किया गया। 24 दिसंबर को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।


Previous Post Next Post